परीक्षा देने जा रही छात्रा की बाइक से गिरकर मौत

0
103

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम मिर्जा नगला निवासी राकेश की पुत्री नीलम आज सुबह परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में बेहोश होकर गढ़िया गंगाइच के पास बाइक से गिर गयी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

नीलम कमालगंज के आर पी इंटर कालेज की कक्षा 10 की छात्रा थी। आज सुबह अपने भाई किशोर उर्फ बबलू के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा केन्द्र पण्डित जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज जरारी, कमालगंज जा रही थी। तभी रास्ते में वह बेहोश होकर बाइक से गिर गयी। तेज रफ्तार बाइक से गिरकर नीलम की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। परिजन मौके पर पहुंच गये।

परिजनों ने बताया कि नीलम का आज आखिरी पेपर था। नवदुर्गा उपवास होने के कारण आज सुबह उसने कुछ नहीं खाया था। इसी बजह से उसे बेहोशी आयी होगी। गढ़िया गंगाइच के पास सड़क भी खराब थी। गड्ढों में बाइक उछलने से नीलम सिर के बल गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हुई है।

[adrotate banner="2"]