परिसीमन में कमालगंज से भोजपुर बने विधानसभा क्षेत्र के जातीय आंकड़े गडमड

0
219

फर्रुखाबाद: नये परिसीमन के बाद विगत कई दशकों से मुस्लिम बहुल माने जाने वाले कमालगंज विधान सभा क्षेत्र का नाम, स्वरुप व जातीय आंकड़े सबके सब गडमड हो गये। खुफिया विभाग की ओर से प्रशासन को अनौपचारिक रूप से उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार भोजपुर विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधित मतदाता इस समय ठाकुर जाति के हैं।

[adrotate banner="3"]

कभी जनपद कन्नौज व फर्रुखाबाद दोनों जनपदों में सम्मिलित रही कमालगंज के नाम से च्रर्चित विधान सभा क्षेत्र का नये परिसीमन में भूगोल बदल कर रख दिया है। नये विधान सभा क्षेत्र भोजपुर से कन्नौज का भाग कटने व इसमें मोहम्मदाबाद का भाग जुड़ने से यहां के जातीय आंकड़े भी गड़बड़ा गये हैं। विगत 35 वर्षों के इतिहास में यहां से चुने गये आठ विधायकों में से 4 बार मुस्लिम विधायक का चुना जाना इसके पूर्व इतिहास का परिचायक है। वर्ष 1977 से अब तक यहां से दो बार जमालुद्दीन व दो बार अनवार खां विधायक रहे। यहीं से दो बार उर्मिला रजपूत व एक कए बार महरम सिंह व बलवीर सिंह विधायक रह चुके हैं।

नवीन जातीय गणित में यहां अब कुल 33 प्रतिशत सामान्य वर्ग् के मतदाताओं में सर्वाधिक 16 प्रतिशत ठाकुर व 10 प्रतिशत ब्राह्मण हैं। कुल लगभगब 38 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं में सर्वाधिक 19 प्रतिशत यादव व 10 प्रतिशत लोधी मतदाता हैं। मात्र 14 प्रतिशत दलित मतदाताओं में जाटव मतों की संख्या 9 प्रतिशत बतायी जारही है।

195 BHOJPUR

GEN

33

Brahmin

10

Thakur

16

Vaishy

4

Others

3

 Total

33

B.C.

 

38

Yadav

19

Lodhi

10

Kurmi

3

 

 

Others

6

 Total

38

S.C.

 

14

Jatav

9

Dhobi

 

Others

5

 Total

14

Muslim

 

15

Total

 

100

 

[adrotate banner="2"]