परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवती ने किया घटियाघाट पुल पर आत्महत्या का ड्रामा

0
119

FARRUKHABAD : सुसाइड प्वाइंट घटियाघाट पुल पर उस समय लोगों की भीड़ लग गयी जब एक युवती को उसकी मां पुल से नीचे कूदने से रोक रही थी और युवती चिल्ला चिल्ला कर कह रही थी कि यदि मुझे डांटोगे तो आत्महत्या कर लूंगी। लेकिन मामला किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर किस बात के लिए परिजन उसे डांट रहे हैं।
[bannergarden id=”8″]
yuvateeसूत्रों के मुताबिक बहादुरगंज तराई निवासी रामसेवक की 17 वर्षीय पुत्री का मोहल्ले के ही एक आवारा किस्म के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी भनक जब परिजनों को हुई तो युवती की काफी डांट फटकार लगा दी। लेकिन युवती अपनी आदतों से बाज नहीं आयी और अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने आत्महत्या तक करने की सोच डाली।
[bannergarden id=”11″]
मंगलवार को जब परिजनों का प्रेमी से मिलने को लेकर ज्यादा पहरा हो गया तो युवती दबे पांव घर से निकल ली और आत्महत्या करने की ठान ली। युवती घटियाघाट पुल पर पहुंच ही पायी थी तब तक उसकी मां व अन्य दो व्यक्ति घटियाघाट पुल पर पहुंच गये। युवती की मां ने जब उसे घटियाघाट पुल से नीचे कूदने को खींचा तो वह चिल्लाकर कहने लगी कि यदि उसे डांटोगे तो वह गंगा में छलांग लगा देगी। काफी समझाने बुझाने के बाद भी युवती घर जाने को तैयार नहीं हो रही थी। हालांकि किशोरी की शर्तों को मानने के बाद वह घर परिजनों के साथ चली गयी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]