परचा वापस लेने के लिए बसपा जिलाध्यक्ष पर निर्दलीय प्रत्याशी को धमकाने का आरोप

0
138

Brahmsharanफर्रूखाबाद: बसपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम पर एक निर्दलीय प्रत्याशी को धमकाने का आरोप लगा है| कोतवाली फतेहगढ़ में प्रत्याशी को धमकाने की शिकायत की गई है| बहुजन समाज बचाओ आंदोलन पार्टी से परचा दाखिल कर चुके ब्रह्मसरन ने तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्मसरन ने कोतवाली फतेहगढ में लिखित शिकायत की है कि वह बीते दिन जब नामांकन करके बाहर निकले। जीआईसी के सामने बसपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम ने हाथ पकड कर रोक लिया। और मुझ पर पर्चा वापस लेने का दबाब डाला। मैने पर्चा वापस लेने से मना कर दिया। तब श्री गौतम ने 2,3 लाख रुपये दिलवाने का लालच दिया। जब मैने रुपये लेने से मना कर दिया, तो बसपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम ने मुझे उठवा लेने एवं पता तक न चलने देने तक की धमकी दी। इस दौरान हरिओम दयाल,बलवीर सिंह आदि समर्थक मौजूद थेे। बसपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम ने कहा है कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाये गये है।

[adrotate banner="2"]