पप्पू यादव ने कहा, कश्मीर में भारत का झंडा जलाना देशद्रोह नहीं

0
146

pappuyadav12नई दिल्ली:अक्सर अपने अजीबो गरीब बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि कश्मीर में भारत का झंडा जलाना देशद्रोह नहीं है। दरअसल पत्राकारों ने जब पप्पू से पूछा कि कश्मीर में भारत की झंडा जलाया जाता है क्या यह देशद्रोही नहीं है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये देशद्रोह नहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए संविधान तक का हवाला दे दिया। इसके बाद भी पप्पू यादव यहीं नहीं रुके बाबाओं पर भी वो जमकर भड़के उन्होंने कहा कि जो बाबा धर्म की आड़ में धंधा कर रहे हैं उन्हें मारकर गंगा में फेंक देना चाहिए। अक्सर अपने अजीबो गरीब बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि कश्मीर में भारत का झंडा जलाना देशद्रोह न

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब पप्पू यादव ने को विवादित बयान दिया हो अभी हाल ही बिहार के दरभंगा जिले में मीडिया से रूबरू होते हुए पप्पू ने ऐलान किया था कि भ्रष्ट नेताओं और अफसरों को सरेआम पीट-पीटकर मारने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देंगे। पप्पू यादव ने ये भी ऐलान किया था कि अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई स्टिंग ऑपरेशन या सबूत लाएगा तो उसको भी पच्चीस हजार का इनाम दिया जाएगा।

[adrotate banner="2"]