पप्पू यादव जेल से रिहा, जेल के बाहर समर्थकों का हुजूम

0
177

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और विधायक अजीत सरकार की हत्या के मामले में बरी कर दिए जाने के बाद पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना के आदर्श बेउर जेल से आज रिहा कर दिया गया। पटना हाईकोर्ट ने चार दिन पहले ही पप्पू को रिहा करने का आदेश सुनाया था। ज्ञात हो कि पप्पू यादव का फर्रुखाबाद से भी बड़ा नाता है| मेजर एस डी सिंह मेडिकल कॉलेज की निर्देशक अनीता रंजन पप्पू यादव की बहन है| उनके पति डॉ जीतेन्द्र यादव और उनके समर्थको ने इस अवसर पर ख़ुशी का इजहार किया और मिठाइयाँ बाटी|
pappu-yadav
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक न्यायालय के आदेश के बाद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से रिहा कर दिया गया। बेउर जेल के बाहर यादव के सैकड़ों समर्थक सुबह से ही जमा होने लगे थे। पप्पू के स्वागत के लिए जेल से बाहर पप्पू की पत्नी और कांग्रेसी नेता रंजीता रंजन सहित कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी मौजूद थे।
जेल से निकलने के बाद पप्पू ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें नई जिंदगी मिली है। राजनीति में आगे की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इस पर कोई साफ जवाब नहीं दिया। 14 जून, 1998 को पूर्णिया में हुई अजीत सरकार की हत्या के मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बी एन सिन्हा और न्यायमूर्ति ए के लाल की खंडपीठ ने पप्पू को चार दिन पहले बरी करने का फैसला सुनाया था।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]