पप्पन त्रिपाठी सहित आठ पर मिनी गुन्डाएक्ट

0
148

FARRUKHABAD : शहर में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक विशेष सतर्क नजर आ रहे हैं। जिसके चलते शहर से चर्चित किस्म के लोगों के नाम शहर कोतवाली में एकत्रित किये गये। जिनमें आवास विकास निवासी पप्पन त्रिपाठी सहित आठ लोगों पर पुलिस ने मिनी गुन्डाएक्ट की कार्यवाही की है।

[adrotate banner="3"]

पहले से ही अपराधिक मामले से लैस आठ लोग पप्पन त्रिपाठी, जमुना प्रसाद निवासी आवास विकास, कुलदीप पुत्र महेशचन्द्र यादव, वीरेन्द्र उर्फ विश्वनाथ पुत्र मिजाजीलाल निवासी सातनपुर, रामरतन पुत्र अमर सिंह निवासी लकूला, रामऔतार पुत्र पंचराम निवासी बजरिया सालिगराम, शकील पुत्र कादिर निवासी खटकपुरा, गुड्डू यादव पुत्र शेर सिंह यादव निवासी मोहल्ला हरभगत, श्याम पुत्र सिद्दत निवासी नुनहाई के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस में मिनी गुन्डाएक्ट की धारा 110 जी के तहत कार्यवाही की है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि अभी और कई लोगों के नाम कोतवाली में सूचीबद्ध हैं। जिन पर शीघ्र मिनी गुन्डाएक्ट की कार्यवाही की जा सकती है।

प्रेमी युगल की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने की पूछताछ
फर्रुखाबाद: महाराष्ट्र के थाना हींगनघाट से आई पुलिस ने शहर कोतवाली में फरार प्रेमी युगल की तलाश में पूछताछ की। महाराष्ट्र पुलिस को नागपुर के वर्धा से फरार पिन्टू राठौर की तलाश थी। जिसके चलते महाराष्ट्र पुलिस ने शहर कोतवाली पहुंचकर इस सम्बंध में पूछताछ की। लेकिन पुलिस बैरंग वापस लौट गयी। इस सम्बंध में शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस गलत पते पर आ गयी थी। उसे फर्रुखाबाद न आकर हरपालपुर हरदोई के ग्राम रामपुर जाना था। जानकारी होने पर महाराष्ट्र पुलिस वापस हो गयी।

[adrotate banner="2"]