पन्द्रह आइपीएस अफसरों को नई तैनाती

0
154

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने आज पन्द्रह आइपीएस अफसरों को नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में उन्नाव और गोरखपुर के एसएसपी को हटा दिया गया है। दिलीप कुमार गोरखपुर के एसएसपी और महेन्द्र पाल सिंह उन्नाव के एसपी बनाये गए हैं। संकल्प आनन्द दंपती की खुदकुशी के बाद विवादों में आए डीजी कमलेन्द्र प्रसाद को भी पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया गया है। इस बार पूर्व में हुए कई तबादलों में संशोधन किया गया है।

[adrotate banner="3"]

नाम- वर्तमान – नवीन तैनाती

1. कमलेन्द्र प्रसाद- एमडी पुलिस आवास निगम-डीजी नागरिक सुरक्षा।

2. एकेडी द्विवेदी-एडीजी एसआइटी-एडीजी आवास निगम।

3.महेन्द्र मोदी-एडीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर स्थानांतरणाधीन-एडीजी एसआइटी।

4. डॉ. एन रविन्दर-आइजी भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड पर स्थानांतरित-आइजी पीएसी मुख्यालय।

5. जकी अहमद-आइजी भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के पद पर स्थानांतरित-आइजी फायर सर्विस।

6.हरीराम शर्मा-आइजी फायर सर्विस-आइजी अभिसूचना।

7. राकेश प्रधान -डीआइजी एसीओ- डीआइजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड।

8. केएस इमैनुअल-सेनानायक पीएसी सीतापुर- सेनानायक पीएसी कानपुर नगर।

9. किरीट कुमार एच राठौर- सेनानायक पीएसी कानपुर नगर-पीएसी सीतापुर।

10.वजीह अहमद- पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ के पद पर स्थानांतरण निरस्त- अब पुलिस भर्ती बोर्ड में ही रहेंगे।

11. अनीस अहमद अंसारी-एसपी भर्ती बोर्ड के पद पर स्थानांतरणाधीन निरस्त-एससीआरबी के एसपी।

12. रामकृष्ण भारद्वाज-एसएसपी गोरखपुर- एसपी रेलवे इलाहाबाद।

13. दिलीप कुमार-एसपी रेलवे इलाहाबाद-एसएसपी गोरखपुर।

14.रतन कुमार श्रीवास्तव-एसपी उन्नाव-एसपी सतर्कता अधिष्ठान।

15.महेन्द्र पाल सिंह-एसपी सतर्कता अधिष्ठान- एसपी उन्नाव।

[adrotate banner="2"]