पदयात्रा में जगह-जगह सपाईयों में हुई धक्कामुक्की

0
165

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के द्वारा सूबे की योगी सरकार के खिलाफ आक्रोश व कई प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में सफा का पत्ता साफ होने का उत्साह सपा नेताओं में साफ़ नजर आ रहा था| पदयात्रा के दौरान इसी उत्साह के चलते सपाई कई जगह आपस में ही धक्का-मुक्की करते नजर आये| वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा लाख मना करने पर भी कई जगह अनुशासन तोडा गया| जिसके बाद खुद सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कार्यकर्ताओ को अनुशासन में रहने की सलाह दी|
दरअसल जैसे ही लोहिया प्रतिमा से सपा की पदयात्रा कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई तो कार्यकर्ता आगे निकलने को लेकर धक्का-मुक्की करने पर अमादा हो गये| जिस पर पार्टी नेताओं ने उसे समझाकर शांत किया और अनुशासन में रहने की सलाह दी| लेकिन सपाई कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ सपा नेताओं की नसीहत नही मानी और नेकपुर आते-आते अपनी सारी सीमाएं पार कर दी|
इस दौरान कई बार जमकर धक्कामुक्की हो गयी तो टकराव होने के हालात बने लेकिन अन्य लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ| कई बार कहने के बाद भी जब कार्यकर्ता निर्देशों का पालन करते नही दिखे तो खुद सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी,जिला महासचिव मंदीप यादव आदि ने व्यवस्था की कमान संभाली और कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश दिये| कलेक्ट्रेट में भी वरिष्ठ नेताओं के मना करने के बाद भी अशोभनीय नारेबाजी मोदी व योगी के खिलाफ की गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]