पत्रावलीयो में गड़बड़ी देख डीआईजी खफा

0
216

digफर्रुखाबाद: डीआईजी ने अपने निरिक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन व पुलिस आफिस का निरिक्षण किया| उन्होंने कमालगंज के अभिलेश दुरुस्त देख पुलिस कर्मियों की सराहना की वही पुलिस आफिस के अभिलेखों में गडबडी देख नाराजगी व्यक्त की

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार सुबह निरिक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस आफिस का निरिक्षण किया| | जिसमे उन्होंने पत्रावलियो में गडबडी देख पुलिस कर्मियों की जमकर क्लास लगा दी| उन्होने नमूना रजिस्टर दुरुस्त ना होने पर नाराजगी व्यक्त की| वही पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये|

इसके बाद डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने कमालगंज थाने का भी निरिक्षण किया| कुछ लोगो ने शिकायत कर कहा की वर्ष 2004 में थाने को कंडम घोषित कर दिया गया था लेकिन इसके बाद भी अभी तक कुछ कार्यवाही नही हुई जिसके बाद डीआईजी ने इस सम्बन्ध में उच्चाधीकरियो से बात कर नये भवन का निर्माण कराने का भरोसा दिया| यंहा थाने में अभिलेख अच्छे देख उन्होंने पुलिस कर्मियों को पुरुस्कृत भी किया|

[adrotate banner="2"]