पत्रकार पर जानलेवा हमले में आईओ तलब

0
152

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगभग दो सप्ताह पूर्व घर जा रहे पत्रकार पर जान लेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्यवाही ना करनें और आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें से न्यायालय सख्त हो गया है| कोर्ट नें विवेचक को केस डायरी सहित तलब किया है| पैरवी अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी नें की|
दरअसल थाना राजेपुर के कड़क्का निवासी शैलेंन्द्र बाबू दुबे उर्फ (शिवा) अधिवक्ता व पत्रकार भी है| बीते 27 नवंबर को वह अपनी बाइक से जा रहे थे उसी दौरान कड़क्का बाँध के निकट उनके ऊपर गोली चलायी गयी| जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये| घायल शिवा दुबे की पत्नी रोहणी नें थानें में आरोपियों रामप्रकाश व उनके पुत्र सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी| पुलिस नें मामले में कार्यवाही ना करके आरोपियों को बचानें में लग गयी| जिसके बाद रोहणी दुबे नें कोर्ट की शरण ली| कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से वाद दायर किया| मामले की गम्भीरता को देखते हुए कोर्ट नें विवेचक को केस डायरी सहित तलब किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]