पत्रकार क्लब के सुगंध गंगवार बने अध्यक्ष

0
161

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): नगर शमसाबाद में पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण हेतु एक पत्रकार क्लब गठन हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्व सम्मति से सुगंध गंगवार को अध्यक्ष व महेश वर्मा को महामंत्री चुना गया।

[adrotate banner="3"]

पत्रकार क्लब के संरक्षक के रूप में रोहिताश गंगवार, संजीव गंगवार, मनोज चतुर्वेदी, सुनील वागड़े रहे। जिन्होंने सुगंध गंगवार को अध्यक्ष, महेश वर्मा महामंत्री, जितेन्द्र साध कोषाध्यक्ष, राहुल वर्मा, राजीव गुप्ता उपाध्यक्ष, अनिल अवस्थी संगठन सचिव चुने गये। सदस्यों में हरिनंदन सिंह यादव, फैजान अंसारी, दुर्वेश शर्मा, अरविंद राठौर, शानू, मनोज सक्सेना चुने गये। इस अवसर पर दो दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]