पत्रकार उत्पीडऩ की अनदेखी करने वाले अफसर नपेंगे

0
121

alok_ranjanलखनऊ:पत्रकारों को अराजक और आपराधिक तत्वों द्वारा परेशान करने, धमकी देने और मारपीट की घटनाओं की अनदेखी करने वाले अफसरों की खैर नहीं होगी। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने संबंधित शिकायतों पर तत्काल उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

[adrotate banner="3"]

मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन में प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने सभी डीएम और एसपी-एसएसपी को आदेश निर्गत कर दिए हैं। उन्होंने घटनाओं का पर्यवेक्षण एसपी-एसएसपी से खुद अपने स्तर पर किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में यह पाया जाएगा कि पुलिस द्वारा नियमानुसार समुचित कार्यवाही नहीं की गयी, तो सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिकूल दृष्टिकोण अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

[adrotate banner="2"]