फर्रुखाबाद:पत्नी से हुये विवाद के बाद युवक ने आक्रोशित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किय लेकिन मौके पर परिजनों ने उसे जल्दी से नीचे उतार अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शन्तिनगर कादरी गेट निवासी 36 वर्षीय विमलेश जाटव पुत्र अनिल कुमार का उसकी पत्नी मंजू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया| शनिवार को सुबह हुये विवाद के बाद पत्नी ने विमलेश को पुलिस ने पकड़ने की धमकी दी| जिसके बाद वह कादरी गेट पुलिस चौकी पर शिकायत की धमकी देकर चली गयी|
जब विमलेश को पता चला की पत्नी पुलिस ने शिकायत करने गयी तो उसने अपने घर के कमरे में कुंडे में लटक कर फांसी लगा ली| लेकिन मौके पर मौजूद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फांसी से नीचे उतारा और उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
पत्नी से विवाद पर युवक ने फांसी लगायी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


