मजदूरी करने गये युवक की पत्नी को पड़ोसी ने छेड़ा

0
115

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर खेमरैंगाई में मजदूरी के लिए बाहर गये युवक की पत्नी को रात के 9 बजे घर में घुसकर पड़ोसी ने अश्लील हरकतें कर छेड़खानी कर दी। महिला के चीखने पर अन्य पड़ोसियों ने बचाया। दूसरे दिन पति के घर पर पहुंचने पर पत्नी ने सारी हकीकत बतायी।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज के ग्राम पृथ्वीपुर खेमरैंगाई निवासी  सतीश पुत्र शिवदयाल ने गांव के ही युवक  देवराज पुत्र रामसिंह  के विरुद्व पत्नी से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

रिपोर्ट में कहा है कि वह 1 मार्च को फतेहगढ़ मजदूरी करने गया था। पत्नी रूबी बेगम घर पर अकेली थी। रात्रि में 9 बजे घर के अंदर घुसकर मेरी पत्नी से नाजायज हरकतें व छेड़छाड़ करने लगे। रूबी बेगम के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग आ गये। उस पर यह भाग गया।

फतेहगढ़ से आज सुबह घर वापस आया तो पत्नी ने हरकतों के बारे में उसे बताया। तो कमालगंज थाने पहुंचा। कमालगंज थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[adrotate banner="2"]