पत्नी को छोड पडोसियोँ को पीटा, तीन घायल

0
86

सिवारा (फर्रुखाबाद) : कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिवारा खास निवासी राजकुमार बहेलिया ऊर्फ बबाली ने बीती रात शराब के नशे मे धुत होने के बाद अपनी पत्नी गुड्डी देवी से रुपये माँगने की बात पर मारपीट करने लगा । गुड्डी की चीख पुकार सुनकर रिस्ते मे चाची सतरुपा देवी बचाव क बचाने पहुची तो शराबी राजकुमार बहेलिया ने सतरुपा देवी से भी मारपीट कर दी और सिर मे टकोरा मार दिया जिससे कि सतरुपा व पुत्र अशोक भी घायल हो गये ।

[adrotate banner="3"]

आनन फानन मे मामला गंभीर होता देख  पडोसी पुंदरपाल उर्फ चंद्रपाल पुत्र लटूरी व पत्नी रजनी बचाब के लिये पहुची तो नशे मे घुत शराबी राजकुमार ऊर्फ बबाली ने इनकी भी बेरहमी से पिटाई की । जान बचाकर पुदरपाल की पत्नी रजनी तो छूटकर भागने मेँ सफल रही पर राजकुमार ने पुदरपाल की पिटाई करते समय सिर मेँ ईटो से प्रहार किया जिससे कि वह बुरि तरह घायल हो गया और हालत चिंताजनक बनी हुई है ।

सूचना पर सिवारा चौकी इंचार्ज सुनहरी लाल वर्मा मौके पर पहुचे तब तक आरोपी तीन लोगोँ को घायल कर फरार हो चुका था । पुलिस ने तत्काल घायलो को उपचार हेतु भिजबाया ।

वही बताते चले कि राजकुमार ऊर्फ बबाली एक अच्छा खासा बबाली है क्योकि आज से एक बर्ष पूर्व सिवारा चौकी के कांस्टेविल सरवन सिँह को भी ईटो से प्रहार कर गंम्भीर रुप से घायल करने का श्रेय सिवारा ग्राम मे इन्ही को ही प्राप्त है ।

 

[adrotate banner="2"]