पत्नी की जुदाई का गम सहन न कर सका राकेश…………….

0
137

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : पत्नी के वियोग और उसके आने से इंनकार करने पर पति इतना दुखी हुआ कि उसने पत्नी के बिना जीने पर मौत को गले लगाने का फैसला करके खेतों में छिडकाव के लिये लाया गया कीटनाशक खेत पर ही पी लिया।
थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम रौकरी निवासी रघुनाथ के पुत्र ओमकार का विवाह 5 वर्ष पूर्व काशीराम नगर के सिड़पुरा निवासी यादराम की पुत्री श्रीदेवी के साथ हुआ था। कोई संतान न होने के कारण पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। पति के साथ ही सास धन्नो देवी से भी आये दिन बच्चों को लेकर तू तू मै मै होती रहती थी। रोज रोज के पारवारिक कलह और तनाव से ऊब कर श्रीदेवी नाराज होकर अपने मायके 3 साल पहले चली गयी थी। पति जब भी उसे मनाने और बुलाने का प्रयास और प्रस्ताव करता रहा, वह ससुराल आने से इंकार कर देती और पति से कहती कि मायके में हमारे घर आकर रहो। इस पर मामला नही बन सका।

[adrotate banner="3"]

बीते दिन भी ओमकार ने अपनी पत्नी श्रीदेवी से बहुंत देर तक मोवाइल पर घर आने के लिये बात चीत की और उसे मनाने की कोशिश करता रहा । लेकिन पत्नी ने आने से साफ इंनकार कर दिया जिससे ओमकार को बहुंत सदमा पहुंचा तथा निराश होकर उसने जान देने का फैसला कर लिया और खेत पर छिड़काव के लिये कीटनाशक लेकर गया तथा वही किसी से बिना कुछ बताये कीटनाशक पी लिया। जहर के असर से बेदम होकर गिर पड़ा। काफी रात होने पर भी जब घर नही पहुंचा तो घर वालों ने इधर उधर तलाश किया।  जब घर वाले खेत पर ओमकार को ढूढते हुये पहुंचे तो उसे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। उसकी हालत देखकर घर वाले घबरा गये और आनन फानन बीती रात लेकर उसे नगर के सीएच सी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डाक्टरों ने लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया।

[adrotate banner="2"]