पति पर लगाया एसिड अटैक का आरोप

0
181

फर्रुखाबाद: जनपद फिरोजाबाद कस्बा शिकोहाबाद के मोहल्ला काजीटोला निवासी 22 वर्षीय नाजिया परवीन पुत्री शराफत उसूल ने अपने पति पर एसिड अटैक का आरोप लगाया और जीआरपी को तहरीर दी| पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया लेकिन जब तेजाब की पुष्टि नही हुई तो उसे चलता कर दिया|

[adrotate banner="3"]

शादी शहर के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी जरदोजी कारीगर सलीम खां के साथ लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व नाजिया का विवाह हुआ था| लेकिन पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते वह अपने मायके फिरोजाबाद कस्बा शिकोहाबाद के मोहल्ला काजीटोला चली गयी| बीते दिनों वह अपनी ननिहाल शेखपुर कमालगंज आयी थी| अचानक आक्रोशित नाजिया जीआरपी थाने आयी और बताया कि उसके पति ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया है| घटना की सूचना से पुलिस हरकत में आ गयी| पुलिस ने आरोपी पति के बड़े भाई वसीम को पकड़ लायी और उससे पूंछतांछ की|

नाजिया का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। ईएमओ डा. प्रदीप सिंह ने परीक्षण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में नाजिया के शरीर में चोटों के निशान तो मिले, लेकिन तेजाब डालने की पुष्टि नहीं हुई। जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है। जाँच के बाद कार्यवाही होगी |

[adrotate banner="2"]