पति ने मोबाइल की सिम लाकर नहीं दी तो लटक गयी

0
89

फर्रुखाबाद: थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम अलेपुर निवासी सिपाहीलाल की 30 वर्षीय पत्नी विमला ने सिर्फ इस बजह से आत्महत्या करने का प्रयास किया कि पति ने उसको मोबाइल में डालने के लिए सिम लाकर नहीं दी। महिला को आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक महिला के पति सिपाहीलाल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मेहनत मजदूरी करके अपना व परिवार का पेट भरता है। सिपाहीलाल के दो बच्चे हैं। सिपाहीलाल का विवाह तकरीबन 7 साल पूर्व विमला के साथ हुआ था। लेकिन दोनो पति पत्नी में अक्सर आपसी झगड़े बने रहते हैं। बीती रात महिला विमला इस बात से पति से लड़ गयी कि वह वादा करके गया था कि शाम को जब वह मजदूरी करके वापस आयेगा तो उसके लिए बाजार से सिम लायेगा।

क्योंकि महिला के मोबाइल की सिम कई दिनों से खराब थी। काम के चक्कर में सिपाहीलाल सिम नहीं ला सका। इस पर महिला ने मंगलवार की शाम अपने पति सिपाहीलाल से काफी झगड़ा किया। जिस पर कह सुनकर विमला के ससुर रामविलास व अन्य लोगों ने मामला शांत कर दिया। लेकिन विमला का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बुधवार प्रातः चार बजे अपनी साड़ी से छत की धन्नी में लटक कर फांसी लगाने का प्रयास किया लेकिन ऐन मौके पर सिपाहीलाल ने विमला को देख लिया। उसने दौड़कर विमला को पकड़कर नीचे उतारा और शमशाबाद के ही एक प्राइवेट चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने विमला को रिफर कर दिया। दोपहर तकरीबन दो बजे महिला को आवास विकास स्थित सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]