पति की बेबफाई से क्षुब्द होकर सीमा ने लगायी थी फांसी

0
191

फर्रुखाबाद: थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम गनीपुर निवासी पुजारी उर्फ धर्मेन्द्र कठेरिया की 20 वर्षीय सीमादेवी ने बीते दिन तकरीबन 11 बजे घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।

[adrotate banner="3"]

नबावगंज क्षेत्र के सपा नेता राजीव रंजन के ड्राइवर पुजारी उर्फ धर्मेन्द्र का विवाह 6 साल पूर्व कायमगंज से हुआ था। शादी के कुछ माह बाद से ही पति पत्नी में आपसी विवाद शुरू हो गया। विवाद की बजह थी पड़ोस में रहने वाली एक युवती। जिससे पुजारी के अवैध सम्बंध थे। जिसके चलते अक्सर सीमा व पुजारी के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते थे। तीन माह पूर्व सीमा इसी विवाद के चलते अपने मायके ब्राहिमपुर कायमगंज चली गयी थी और एक सप्ताह पूर्व ही वह ससुराल आयी थी। लेकिन ससुराल आते ही फिर वही पुराना मामला उखड़कर सामने आ गया। पति पत्नी में पड़ोस की रहने वाली लड़की को लेकर मामला फिर तूल पकड़ गया। जिसके चलते सीमादेवी ने इस दुनिया में न रहने का मन बना लिया था और मौका देखकर बीते गुरुवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में रस्सी से कुन्डे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

 

पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही मृतक सीमादेवी की मां रामबेटी व उसका भाई जितेन्द्र मौके पर पहुचे उस समय सीमा का शव छत के कुन्डे से लटक रहा था। जिस पर उनकी मां ने थाने पहुंचकर सूचना दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक सीमा की मां रामबेटी ने इस बात का खुलासा किया कि उसके दामाद पुजारी के सम्बंध पड़ोस के एक महिला के साथ थे। जिसके चलते वह परेशान रहती थी।

[adrotate banner="2"]