पटरी के किनारे मिली युवक की लाश

0
109

laashफर्रुखाबाद: शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे 30 वर्षीय युवक का शव मिला। मौके पर भीड़ लग गयी | मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली के मिशन कंपाउंड के निकट रेलवे लाइन के किनारे करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश पड़ी देखकर भीड़ लग गई। युवक के शरीर पर सफेद पैंट था। देखने से पैंट पुराना लग रहा था। ऊपर शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। रेलवे गैंगमैन नानकचंद्र ने शव पड़े होने की सूचना कोतवाली में दी। सूचना मिलने पर कोतवाल राजकुमार सिंह मौके पर पंहुचे |
आईटीआई चौकी दरोगा ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि युवक के रात में ट्रेन से गिरकर मरने की आशंका है। उसकी पीठ व सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अज्ञात युवक की मौत दुर्घटना से आई चोटों के कारण होने से पुष्टि की गई है। पुलिस जाँच कर रही है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]