पंजाब मजदूरी करने गया युवक गायब

0
179

फर्रुखाबाद:( कमालगंज) अपने दोस्त के साथ पंजाब मजदूरी करने गया युवक अचानक गायब हो जाने और उसका साथी रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिलने की सूचना से परिजनों में खलबली मच गयी| घटना से आहत परिजनों ने पुलिस को सूचना दी|

[adrotate banner="3"]

गुरुवार को महिला रेनू देवी निवासी कस्बे के मोहल्ला प्रताप नगर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची| रेनू ने पुलिस को बताया की पति प्रदीप कुमार मोहल्ले के ही युवक किशोर के साथ पंजाब नौकरी करने गये थे| सोमबार को पति का फोन भी आया था बातचीत के दौरान प्रदीप ने बताया था की वह करनाल पंहुच गये| गुरुवार सुबह करनाल से फोन आया कि उनके पति को काम पसंद नहीं आया था, इसलिए मंगलवार शाम को घर वापस जाने के लिए साथी किशोर के साथ यहां से निकल गये।

गुरुवार को सुबह किशोर करनाल रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला| वह जख्मी भी था| लेकिन प्रदीप लापता मिला| दारोगा राजेंद्र सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

[adrotate banner="2"]