पंचायत सचिव सहित दो 6 लाख के गबन में फंसे

0
141

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पंचायत सचिव सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस डेज कर छानबीन शुरू कर दी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम भुसेरा के प्रधान विनय कुमार चौहान ने कोर्ट के आदेश पर थानें में एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा कि वह 2015 से 2020 तक प्रधान था| उसके बाद वह पुन: प्रधान बन गये| 2015 के कार्यकाल के दौरान शासन के आदेशों के हिसाब से ही पंचायत भवन का निर्माण कार्य करा और पंचायत भवन की बुनियाद भरवाकर डीपीसी तक कार्य पूर्ण करा दिया था| इसके बाद 10 पिलर जाल बनवाकर डीपीसी से ऊपर 10 फिट तक सरिया मय रिंग के उठवा दी थी| जिसमे 266608 रुपया व मजदूर खर्च में 37222 रूपये व मिस्त्री का खर्च 36792 रूपये हुआ  था| जिसकी एमबी भी हो चुकी है| इस कार्य को करने के बाद प्रधानी का कार्यकाल समाप्त हो गया| जिसके बाद ग्राम सभा में प्रशासक नियुक्त कर दिये गये| इसके बाद इसके आगे का कार्य पंचायत सचिव दिलीप कुमार द्वारा कराया गया| दोवारा 2021 में प्रधान बनने के बाद पंचायत भवन में पुन: रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कराया| जिसमे 55366 रुपया खर्च हुआ| सामिग्री आदि में 99606 रुपया , इसके साथ ही डीपीसी व 14 पिलर के निर्माण में 34022 रुपया खर्च हुआ| वहीं रंगाई पुताई में 99 606 रुपया खर्च हुआ| प्रधान ने लाइन फिटिंग में सामिग्री व मजदूर आदि मिलाकर 56486 रूपये खर्च हुए| यह धनराशि सचिव दिलीप व टीए मनोज सक्सेना ने मिलकर निकाल ली| सरकारी धन का दुरूपयोग किया| दोनों ने मिलकर कुल 496714 रुपया हड़प लिया| इसके साथ ही दोनों ने मिलकर पंचायत भवन में टाइल्स व बिजली फिटिंग का कार्य भी बिना जानकारी के करा लिया गया| इसकी एमवी कराकर 179235 रूपये निकाल कर गबन कर लिए गये| कुल मिलाकर सचिव और टीए नें 675949 रूपये सरकारी धन का दुरूपयोग किया है| कोर्ट के आदेश पर पुलिस नें मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]