पंचायत मतणना परिणाम होंगे आनलाइन

0
169

onlineफर्रुखाबाद: क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगे। घोषणा के साथ ही चुनाव परिणामों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड किया जायेगा। इसके लिये राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों पर इंटरनेट की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये हैं।

[adrotate banner="3"]

अपर जिलाधिकारी मनोज ¨सघल ने बताया कि आयोग की ओर से वेबसाइट पर परिणाम फीड करने के लिये निर्वाचन अधिकारियों को पासवर्ड दिया जायेगा। परिणाम की घोषणा के साथ ही निर्वाचन अधिकारी मतगणना का विवरण आयोग की वेबसाइट पर भी अंकित करेंगे। इससे लोगों को मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ नहीं लगानी पड़ेगी और आम आदमी वेबसाइट पर घर बैठे कंप्यूटर या मोबाइल पर मतगणना का परिणाम देख सकेगा।

[adrotate banner="2"]