पंचायत चुनाव 2015: शमसाबाद में मुकाबले आमने सामने होने के आसार

0
135

GRAM PANCHAYATफर्रुखाबाद: पंचायत चुनावो में जिला और ब्लाक प्रमुख सदस्यों के चयन के लिए मतदान मंगलवार 13 अक्टूबर हो होना है| शमसाबाद ब्लाक को चार हिस्सों में बाटा गया है| यहाँ से चार सदस्य जिला पंचायत में प्रतिनिधित्व करेंगे| यह इलाका गंगा के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र सहित जिले का पिछड़ा क्षेत्र है| पिछड़े वर्ग की जातियों का प्रभुत्व वाले इलाके में भाजपा और सपा दोनों ही प्रभावी रहे है| सपा से ये इलाका सपा विधायक नरेंद्र सिंह समर्थक के रूप में ज्यादा जाना जाता है| भाजपाई वोटर के रूप में कुर्मी, शाक्य और किसान बिरादरी यहाँ मूल रूल से रहती है| यादवो और अन्य पिछड़ा वर्ग में सीधे मुकाबले अक्सर होते रहे है|

[adrotate banner="3"]

प्रचार के बाद जनता से मिल रहे रुझान के हिसाब से शमसाबाद प्रथम सीट से दामोदर और सत्यपाल में जहाँ सीधी भिड़ंत के आसार दिखाई पड़ रहे है वहीँ शमसाबाद चतुर्थ भाग में जिला पंचायत सदस्य के लिए मुकाबला त्रिकोणीय नजर आता है| यहाँ सत्यवीर की पत्नी अनीता गंगवार, बीटू और सुशील में कांटे की टक्कर जनता बताती है|

शमसाबाद द्वितीय क्षेत्र में कुवरजीत और सुरेश वर्मा प्रचार के आखिरी दौर में आगे बने हुए है वहीँ शमसाबाद तृतीय क्षेत्र में मुकाबला सत्यवीर गंगवार और महेश गंगवार के बीच होने के सीधे आसार दीखते है| जनता के बीच भी इन दोनों प्रत्याशी के बीच ही मूल्याङ्कन किया जा रहा है| कुल मिलाकर जनता वर्तमान सदस्यों के पिछले कार्यकाल का मूल्याङ्कन खूब कर रही है और जनपद में निवर्तमान सदस्यों के पुनः पंचायत में पहुचने के आसार काफी कम है|

[adrotate banner="2"]