पंचायत चुनाव:फर्जी वोट ना बढ़ाने पर बीएलओ पीटा

0
104

kuldip1फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीएलओ पर फर्जी वोट बढ़ाने का दबाब कुछ इस तरह हावी है कि मंगलवार को जब थाना क्षेत्र के ग्राम गांव भगवानपुर के बीएलओ प्रियांक मिश्रा नेदबंगों के कहने पर फर्जी वोट बढ़ाने से मना कर दिया तो उसकी जमकर पिटाई कि गयी| मौके पर पुलिस पंहुची लेकिन आरोपी फरार हो गये|

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को बीएलओ प्रियांक व्लाक शमसाबाद के सामने खाली पड़े खाली आवास में कुछ लोगो के साथ बैठा था| तभी मौके पर नगला बसोली निवासी निवासी सोरन सिंह पुत्र रूपराम अपने कुछ समर्थको के साथ पंहुचा और बीएलओ से कुछ फर्जी वोट बढ़ाने कादबाब बनाया| जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे धुन दिया| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित मौके पर पंहुचे लेकिन आरोपी पहले ही भाग निकले थे| पीड़ित का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया गया है।बीएलओ की तहरीर पर पुलिस ने सोरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है

[adrotate banner="2"]