पंचायत घर से हटवाया पूर्व प्रधान का कब्जा

0
212

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) तहसील दिवस की शिकायत का संज्ञान लेकर अधिकारीयों ने पूर्व प्रधान के द्वारा पंचायत घर पर किये गये अबैध कब्जे को हटवा दिया| चाबी वर्तमान प्रधान को दी गयी है|
बीते दिनों तहसील दिवस में ग्राम करनपुर दत्त की प्रधान कीर्ति देवी ने शिकायत कर कहा था कि उनके गाँव का पंचायत घर अभी भी पूर्व प्रधान मान सिंह के कब्जे में है| वह उसमे अपना ताला डाले हुये है| कमरे के भीतर भूसा आदि सामान भरा है| शिकायत पर कार्यवाही के आदेश किये गये थे| गुरुवार को तहसीलदार राजीव निगम व थाने के प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे | फ़ोर्स देख गाँव में हडकंप मच गया|
तहसीलदार ने कमरे में रखा भूसा आदि सामान बाहर किया और चाबी प्रधान कीर्ति देवी के सुपुर्द कर दी| तहसीदार ने बताया की कब्जा खाली कर चाबी प्रधान के सुपुर्द की गयी है| यदि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]