पंचायत घरों का निर्माण कार्य तेजी से करें पूर्ण

0
119

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के विकास भवन सभागार में सीडीओ एम अरुन्मोली नें विकास कार्यों की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया| जिसमे उन्होंने सभी निर्माणाधीन पंचायत भवनजल्द पूर्ण करनें के निर्देश दिये|
आयोजित बैठक में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह, 100 दिवस सुजलाम योजना, व्यक्तिगत सोकपिट, सामुहिक सोकपिट,ऑपरेशन कायाकल्प, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2020-21, 2021-22 में स्वीकृत आवासों को 31 दिसम्बर तक पूर्ण कराने तथा 100 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का कार्य पूर्ण कराकर स्थापना कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीडीओ नें कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवास के समस्त लाभार्थियों को 90 दिवस का मस्टर रोल जारी कराकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]