पंचायत के हर इलाके में पकड़ मजबूत करने की जंग जारी

0
113

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) हर किसी को पता है कि किस क्षेत्र में किस पार्टी के वोटर अधिक हैं। ऐसे में हर प्रत्याशी इलाके के हिसाब से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। चुनावी जंग में जीतने के लिए कहीं प्रत्याशी दूसरे के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में हैं| निवर्तमान प्रधान गाँधी रीना गिहार नें फिर के बार गाँव की मुखिया बनने के लिए परिजनों के सहयोग से चुनाव प्रचार तेज किया है| घर-घर व दर-दर सम्पर्क कर अपने सम्पर्क में माहौल तेज किया है|  हाईकोर्ट नें भले ही आरक्षण में बदलाब का आदेश दिया हो लेकिन इसके बाद भी बिना इंतजार के निवर्तमान प्रधान रीना अपने चुनाव प्रचार में दिन-रात एक किये है| पांच वर्ष गाँव के मुखिया रहनें के बाद पुन: पूर्ण विश्वास के साथ मतदाताओं को रिझाने में लगी है| निवर्तमान प्रधान गिहार नें ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठकर उनके मन का हाल जाना और अपने मन की बात उनसे साझा की|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]