कैटरीना ने न्यू इयर डांस के लिये 2 करोड़ का प्रस्ताव ठुकराया

0
125

वर्ष 2012 के स्वागत के लिये इन दिनों मुम्बई के नामी गिरामी होटलों में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी है। इनकार्यक्रमोंमें डांस परफॉर्म करने के लिए होटल मैनजमेंटद्वारा बॉलीवुड की सुपर तारिकाओं को महंगे दामों में अपने यहां आमंत्रित किया जाता है जिससे वे वहां उपस्थित मेहमानों को अपने नृत्य से दीवाना बना सकें। इन कार्यक्रमोंके प्रस्ताव इन दिनों बॉलीवुड की हर उस नायिका के पास आ रहे हैं जो पहले इस तरह के कार्यक्रमोंमें भाग लेती रही हैं। कहा जा रहा है कि ऐसे ही एक कार्यक्रममें भाग लेने के लिएबॉलीवुड की कैटरीना कैफ को दो करोड़रुपयेका प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम को करने के प्रस्ताव को कड़ाई के साथ ठुकरा दिया है। उन्हें केवल तीस मिनट के कार्यक्रमके लिएयह रकम प्रस्तावित की गई थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]