फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पति के साथ बाइक से मायके जाते वक्त चार लोगों ने पुरानी रंजिश में बाइक से गिरा लिया। पति की पिटाईकर दी और पत्नी को खेत में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर शराबा पर राहगीरों के आने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर हमलावर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी कासगंज जिले के थाना सिढपुरा क्षेत्र के एक गांव में हुई है। वह पति के साथ बाइक से 9 जनवरी की शाम को मायके नवाबगंज जा रही थी। डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के पास पहुंची, तभी सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सैहलोट निवासी शिवरतन, गुड्डू, भूरे, अजय उर्फ अजब सिंह ने डंडा मार कर बाइक से दोनों को गिरा लिया। पति के साथ मारपीट करने लगे। महिला को पकड़ कर खेत की ओर से ले गए। वह मारपीट कर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पति के शोच मचाने पर कुछ वाहन चालक रुक कर देखने लगे। यह देखकर चारों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने नवाबगंज थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब उसने कोर्ट की शरण लेकर अर्जीदायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ एफआईआर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



