नौसैनिकों की भारत वापसी पर विरोध, इटली के विदेश मंत्री ने दिया इस्तीफा

0
100

Awaidh kabjaइटली के विदेश मंत्री इस्तीफा दे दिया है। दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटैलियन सैनिकों को पहले भारत भेजने से मना करने और फिर भारत के सख्त रुख के बाद भेजने के फैसले से इटली में काफी आक्रोश था। इस मामले में विदेश मंत्री गिउलियो तेरजी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

[adrotate banner="3"]

हालांकि शुक्रवार को ही इटली सरकार ने विदेश मंत्री को[bannergarden id=”8″] तलब किया था। तब से ही माना जा रहा था कि उनसे इस्तीफा ले लिया जाएगा। इटली ने दोबारा भारत के इस आश्वासन पर अपने नौसैनिकों को भेजा था कि उन्हें मौत की सजा नहीं दी जाएगी। लेकिन दोनों नौसैनिकों को भारत वापस भेजे जाने के फैसले से इटली की आंतरिक राजनीति में तूफान आ गया था। लोगों में आक्रोश था कि इंडिया के कड़े तेवर के समक्ष इटली झुका क्यों?

वहां के स्थानीय लोगों का कहना था कि नौसैनिकों को यहां से जाने का मन बिल्कुल नहीं था। उनके परिवार वाले इस फैसले से बेहद आहत हैं। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि इटली के विदेश मंत्री पर गाज गिरेगी। गिउलियो तेरजी ने मंगलवार को कहा कि दोनों नौसैनिकों को वापस भारत भेजने के बाद देश में हो रहे विरोध की वजह से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने 40 सालों तक अपने मुल्क की प्रतिष्ठा कायम रखने की भरपूर कोशिश की है।

 

[adrotate banner="2"]