नौका दौड़ में सहीमुद्दीन ने जीती 1100 की बाजी

0
96

फर्रुखाबाद : रामनगरिया मेला उदघाटन से पूर्व एडीएम कमलेश कुमार ने नौका दौड़ का मनोरंजक आयोजन कराया। नौका दौड़ में सहीफुद्दीन ने प्रथम स्थान पाकर 1100 रुपये की बाजी जीत ली।

[adrotate banner="3"]

रामनगरिया मेले में एडीएम कमलेश कुमार ने नौका दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नौका दौड़ में 13 नावों को सम्मलित किया गया। जिनमें प्रत्येक नाव पर दो प्रतिभागियों को रखा गया। कुल 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को पहले ही क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार ने चेतावनी दे दी कि जो प्रतिभागी तैरना नहीं जानता वह भाग नहीं ले सकता। [bannergarden id=”8″] तीन किलोमीटर की नाव दौड़ में सहीमुद्दीन पुत्र जहूर ने प्रथम स्थान पाकर 1100 रुपये का पुरस्कार जीता। इमरान पुत्र शेर मोहम्मद ने द्वितीय स्थान पाकर 500 रुपये का इनाम अपने नाम किया। तृतीय स्थान पर आने वाले जाहिर पुत्र जानशेर ने 300 रुपये का पुरस्कार जीतकर अपनी धाक जमायी। वहीं प्रतिभागियों को जमीन प्रधान ने 101 रुपये का पुरस्कार अपनी तरफ से दिया। घटियाघाट पुल से नौका दौड़ का लोगों ने जमकर आनंद लिया। वहीं गंगा तट पर रेस देखने के लिए भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान एसडीएम भगवानदीन वर्मा व तहसीलदार भी साथ रहे।

[adrotate banner="2"]