नौकर के साथ घिनौना कृत्य करने वाले पूर्व वित्तमंत्री को मिले कड़ी सजा

0
107

FARRUKHABAD : यूथ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भड़ास निकालते हुए पूर्व वित्त मंत्री राघव जी भाई का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ऐसे घिनौने कृत्य करने वाले पूर्व वित्तमंत्री के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए सजा दिलानी चाहिए।

[adrotate banner="3"]

youth congress[bannergarden id=”8″]

फतेहगढ़ तिराहा हनुमान मंदिर भोलेपुर के सामने यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बंध के आरोपी भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री राघव जी भाई का पुतला फूंक दिया।

संतोष गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने कहा ऐसे घिनौने कृत्य करने वाले पूर्व वित्त मंत्री राघव जी भाई को सख्त से सख्त सजा दी जाये। जिससे कि भविष्य में घिनौनी कृत्य को ना कर सके।

[bannergarden id=”11″]

इस दौरान सुमित सक्सेना, डा0 पी एन सक्सेना, डालचन्द्र कठेरिया, अंकुर सिंह, संतोष गुप्ता, विजय सिंह, गौरव यादव, रवि श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, रिजवान ताज, शिवाशीष तिवारी, अजय निराला, सनी कुमार, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, अनुज गुप्ता, सुधीर चैरसिया, अल्लादीन आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]