नोडल अधिकारी प्रति सप्ताह देंगे गौशाला की निरीक्षण आख्या

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थलों में बेहतर प्रबन्धन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार मे समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारी गोवंश आश्रय स्थल को निर्देशित करते हुए कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत प्रधान के सहयोग से गौशालाओं बेहतर व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित किया। समस्त नोडल अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह गौशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को पशु जनसहभागिता योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को दिए गए गोवंश की क्रास चेकिंग कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अभी किसानों द्वारा आवारा गोंवश घूमने की शिकायतें प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर गोवंश पकड़कर संबंधित गौशाला में पहुॅचाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]