नोट के बदले वोट: पूर्व पार्टी सहयोगी अमर सिंह के बचाव में उतरे मुलायम सिंह

0
139

नई दिल्ली। एक कहावत है कि पुरानी दोस्‍ती में भले ही कितनी भी दरार आ जाये मगर मुश्किल के समय में वही दोस्‍त काम आता है। और वैसे भी दोस्‍ती जब राजनीतिक स्‍तर पर हो। नोट के मामले वोट में फंसे अमर सिंह का जब किसी ने साथ नहीं दिया तो अंत में मुलायम सिंह‍ ने उनका हाथ थामा है। मुलायम सिंह ने अमर सिंह का साथ देते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस द्वारा अमर सिंह से वोट के बदले नोट मामले में पूछताछ करना अन्याय है और वह अमर सिंह की इस मामले में मदद करेगें ताकि वे इस इस संकट से बाहर आ सकें।

[adrotate banner="3"]

श्री यादव ने कहा कि नोट के बदले वोट मामले में अमर सिंह से पूछताछ कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। यह सपा के लोकसभा सदस्य रेवती रमण सिंह तथा अमर सिंह को परेशानी में डालने की साजिश है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह ने 2008 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के विश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस की मदद की थी और सपा ने सरकार के पक्ष में मतदान किया था। सपा प्रमुख ने कहा कि अमर सिंह भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को रिश्वत देने में शामिल नहीं थे लेकिन उनसे पूछताछ की जा रही है।

यादव का कहना था कि सपा ने सिर्फ सरकार के पक्ष में मतदान कर मदद की थी और अपने लिए कुछ हासिल नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम सरकार में शामिल हुए? क्या अमर सिंह या रेवती रमण सिंह मंत्री बने? उन्होंने कहा कि यदि पैसे का कोई लेन-देन हुआ होता तो उन्हें इसकी जानकारी होती।

[adrotate banner="2"]