नैनो की टक्कर से रोड किनारे खड़ी मैजिक ढावे में घुसी

0
101

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरीगेट चौकी क्षेत्र में स्थित ढावे के सामने खड़ी एक मैजिक को नशेड़ी नैनो चालक ने ठोक दिया। जिससे मैजिक ढावे में घुस गयी। दोनो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर नैनो कब्जे में ले ली।

[adrotate banner="3"]

masicकादरीगेट निवासी विमल शर्मा पुत्र आशू शर्मा गंभीर नशे की हालत में अपनी नैनो कार संख्या यूपी 76एम 2625 से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित नैनो विमल ने ढावे के सामने खड़ी मैजिक संख्या यूपी 76 के 1102 को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मैजिक सामने स्थित ढावे में घुस गयी। ढावे में मैजिक घुसने से घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। ढावे के कर्मचारियों ने इधर उधर भागकर जान बचायी। मौके पर ही नशेड़ी चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दोनो गाड़ियां कब्जे में लेकर कादरीगेट चौकी में खड़ी करवा दीं। खबर लिखे जाने तक दोनो पक्षों का समझौता कराने का प्रयास चल रहा था।

[bannergarden id=”11″]

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]