नेत्रहीन वृद्धा व पुत्र को पीटकर नकदी लूटी

0
115

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) नेत्रहीन वृद्धा व उसके पुत्र के साथ घर में घुसकर मारपीट के बाद दबंग नकदी लूट ले गया| वृद्धा का पुत्र भी गायब है| उसने पुलिस को तहरीर दी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्योता निवासी फूलमती नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि बीते 4 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे गाँव का ही पंडा यादव पुत्र बहादुर सिंह उसके घर में घुस आया और घर में रखे बक्से से 13 हजार नकदी ताला तोड़कर निकाल लिया| फूलमती के पुत्र मुकेश नें जब उसको टोंका तो आरोपी मारपीट कर नकदी लेकर फरार हो गया| फूलमती ने कहा की घटना के बाद से उसका पुत्र मुकेश भी गायब है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]