नेकपुर में कुर्मी समाज ने किया अहमद का स्वागत, सिकत्तरबाग में सलमा का जनसंपर्क

0
109

नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में अब पार्टी समर्थन से अलग हट कर जातिगत आधार पर समर्थनों का दौर शुरू हो गया है। जगह जगह लोग समाज के नाम पर एकत्र होकर प्रत्याशियों को समर्थन का भरोसा दे रहे हैं। शुक्रवार को नेकपुर में कुर्मी समाज के लोगों ने सपा समर्थित प्रत्याशी सलमा बेगम के पति अहमद अंसारी का जनसंपर्क् के दौरान जोरदार स्वागत किया। वही दूसरी ओर सलमा बेगम ने भाजपा के गढ़ समझे जाने वाले सिकत्तरबाग व रस्तोगी मोहल्ले में जन संपर्क किया।

[adrotate banner="3"]

चुनाव प्रचार अभियान में तेजी के साथ ही अब मोहल्लों व बस्तियों में जातीय संगठनों के समर्थन की दौर में शुक्रवार को नेकपुर क्षेत्र में कुर्मी समाज की आयोजित कार्यक्रम में अहमद अंसारी का स्वागत किया गया व उनकी पत्नी सलमा बेगम को वोट देने का वाद किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत उन्होने अहमद अंसारी के साथ घरों घरों घूम कर वोट मांगे। इसी प्रकार सलमा बगम ने शहर के सिकत्तर बाग व रस्तोगी मोहल्ले में जनसंपर्क किया। सिकत्तर बाग में भाजपा नेता रमेश चंद्र त्रिपाठी के घरपहुचं कर जब सलमा ने अपने लिये वोट की अपील की तो घर की महिलाओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

[adrotate banner="2"]