नीली बत्ती लगे वाहन पर सवार बदमाशों ने किया रोड होल्ड-अप, लूटपाट

0
131

कलान : रविवार देर रात्रि नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार बदमाशों ने बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर शनिवार रात ट्रकों को रोककर चालकों के साथ मारपीटकर लूटपाट की। चालकों ने रोड होल्डअप घटना की जानकारी गश्ती पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने सभी को भगा दिया।

[adrotate banner="3"]

बीती रात पंजाब से कई ट्रक सामान लेकर कोलकाता जा रहे थे। रात लगभग 2 बजे बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग उसावां के समीप के नीली बत्ती लगी बोलेरो पर सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक करके रोक लिया और चालक पवन को नीचे खींच लिया है। मारपीट शुरू कर दी। दस हजार चार सौ रुपये के साथ ही आरसी व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने दूसरे ट्रक चालक से 6 हजार रुपये नकदी व मोबाइल छीन लिया। लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बदमाश बदायूं की ओर भाग गए। ट्रकों चालकों ने बताया कि थानाध्यक्ष उसावां को फोन किया,लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। रिपोर्ट दर्ज न होने से परेशान ट्रक चालक गाड़ी लेकर चले गए। पुलिस घटना को नजरअंदाज किए हुए है जिस कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

[adrotate banner="2"]