नीमकरोरी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटने से पांच घायल

0
102

FARRUKHABAD : जनपद में पुलिस के रहमोकरम पर चल रहे खचाड़ा टेंपो व डग्गामार वाहन आये दिन दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिसका कोप भाजन भोली भाली जनता को बनना पड़ रहा है। मंगलवार को नीमकरोरी से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो साइकिल सवार को बचाने में पलट गया। जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

accident[bannergarden id=”8″]

मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद रोड पर स्थित हवाई पट्टी के निकट सूनशान इलाके में आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। जिसका मुख्य कारण वाहनों की रफ्तार तेज होना माना जा रहा है। तेज रफ्तार टेंपो में सवार होकर कुछ श्रद्धालु नीमकरोरी से लौट रहे थे। हवाईपट्टी के निकट सामने से एक साइकिल सवार आ गया। टेंपो चालक ने साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया। जिससे टेंपो पलट गया। टेंपो पलटने से उसमें बैठे सर्वेश कुमार पुत्र रामबाबू शुक्ला, रोहित पुत्र चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, ऊषा पत्नी चन्द्रप्रकाश, राजकुमारी पत्नी सर्वेश शुक्ला, निवासी चिलपुरा, अनीता पत्नी ईश्वरदयाल निवासी पचपुखरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

[bannergarden id=”11″]

गंभीर घायल अवस्था में पांचो लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]