नीतीश पर मोदी का परोक्ष हमला, बिना उपयुक्त संसाधनों के किया विकास

0
165

Narendra Modiगांधी नगर: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दिवस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अमेरिका में भारतीय नागरिकों को संबोधित किया। मोदी ने यहां गुजरात के विकास की तारीफ करते हुए कांग्रेस नीत यूपीए सरकार को कमजोर बताते हुए उस पर निशाना साधा।

[adrotate banner="3"]

इस मौके पर मोदी इशारों−इशारों में नीतीश पर भी वार करते दिखे। उन्होंने कहा कि बिना नदी और समंदर के किनारे हजारों किलोमीटर की बंजर जमीन के बावजूद उनके राज्य में कृषि की जबरदस्त प्रगति हुई है और यह प्रगति बिना उपयुक्त संसाधनों के हुई है। मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में गुजरात ने खूब किकास किया है।

[bannergarden id=”8″]
इसके साथ ही सरबजीत और भारत−पाक सीमा पर शहीद हुए दो भारतीय सैनिकों के मुद्दे को भी मोदी ने अपने संबोधन में उठाया। मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत में होने वाली हर घटना की चर्चा होती है।

[bannergarden id=”11″]
दरअसल, गुजरात दिवस के मौके पर अमेरिका में रहने वाले गुजराती समुदाय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें अमेरिका के 18 शहरों में रहने वाले भारतीयों ने हिस्सा लिया था।

[adrotate banner="2"]