नीच कर्म, जाति नहीं: राहुल

0
121

modi rahulनई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा के नीच राजनीति के बयान पर वार और पललटवार का सिलसिला जारी है। बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने नीच जाति को लेकर प्रियंका पर पलटवार किया। अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इसमें कूद पड़े हैं।

[adrotate banner="3"]

नरेंद्र मोदी के हमलों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नीच कर्म होते हैं जाति नहीं। नीच सोची होती है, गुस्से की सोच होती है, क्रोध की सोच होती है। राहुल ने अमेठी पहुंचने पर संवाददाताओं से बात करते हुए ये बात कही।

राहुल गांधी ने कहा कि बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान को कुछ नेताओं ने गलत ढंग से पेश किया है। प्रियंका ने नीच जाति की बात नहीं की थी, बल्कि उन्होंने नीच राजनीति कहा था। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने कहा था कि कुछ नेता नीच राजनीति कर रहे हैं। प्रियंका ने जाति का कोई जिक्र ही नहीं किया था, लेकिन दुर्भाग्य है कि उनकी बहन के बयान को तोड़ मरोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई।

बता दें कि कल अपनी रैली में मोदी ने प्रियंका के नीच राजनीति वाले बयान को लेकर प्रियंका को निशाना बनाया था। मोदी ने कहा था कि सच को पचा नहीं पाने के कारण मेरी जाति को गाली देने पर उतर आए हैं। मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता हूं कि मैं नीची जाति का हूं, पर क्या ये गुनाह है? मैं हैरान हूं कि मुझ पर इतना बड़ा गंदा आरोप लगा दिया गया। ये सच है कि मैं नीची जाति में पैदा हुआ हूं, पर मेरी राजनीति निम्न स्तर की नहीं है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]