निहास की ईटो में दबकर वृद्ध घायल

0
82

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : मिट्टी और चट्टे की ईटें गिरने से वृद्ध खोदी जा रही मकान की नींव में दबकर गंभीर घायल हो गया। वृद्ध को गम्भीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।harvendra singh

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के ग्राम इजौर निवासी हरवेन्द्र सिंह अपने मकान के लिए निहास खुदवा रहे थे। निहास के पास ही ईटों का चट्टा लगा था। गांव के ही रामरहीस पुत्र शहजादे वहां आकर बैठ गये। अचानक ईटों का चट्टा नींव खुदाई से कमजोर हुई मिट्टी के कारण भरभराकर ढह गया।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

जिसकी चपेट में आकर रामरहीस नींव में गिरकर मिटटी व ईटों से दब गया। ग्रामीणों ने उसे जबतक निकाला तब तक उसकी हालत गम्भीर हो गई। वृद्ध को उपचार के लिए कायमगंज के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]