निष्क्रिय पदाधिकारी महिला मोर्चा से होंगे बाहर : ममता

0
97

FARRUKHABAD : भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना ने अपने आवास पर बताया कि आगामी दो सप्ताह में महिला मोर्चा की कमेटी घोषित कर दी जायेगी। कमेटी में युवा वर्ग की महिलाओं को विशेष दर्जा दिये जाने पर चर्चायें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन meera singh- chitra agnihotriमें निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

जनपद में दम तोड़ रहे भाजपा महिला मोर्चा में जान फूंकने के लिए ममता सक्सेना कमेटी में नये चेहरों को लाने की फिराक में हैं। उनका मानना है कि नये चेहरों से संगठन में नई स्फूर्ति का संचार होगा और युवा वर्ग अत्यधिक संघर्ष करने में भी सक्षम रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जगह मिलेगी। निष्क्रिय पदाधिकारी संगठन से बाहर कर दिये जायेंगे।

[bannergarden id=”8″]

ममता सक्सेना ने बताया कि एक सप्ताह में अगर बिजली कटौती में सुधार नहीं हुआ तो महिला मोर्चा जिलाधिकारी का घेराव कर आंदोलन करेगा। इस दौरान चित्रा अग्निहोत्री, सुमन राठौर, मीरा सिंह आदि महिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]