फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति और इंवेस्टर की बैठक हुई। इसमें उद्योग बंधुओं की समस्याएं सुनीं। डीएम ने इंवेस्टर की सुविधाओं के लिए अफसरों को आगे आने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उद्योग बंधु और इंवेस्टर की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने कुछ समस्याएं उठाई। जिनका निस्तारण कराने का डीएम ने आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि जो एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं, उन इंवेस्टरर्स को सुविधाओं के लिए आगे लाया जाए। विभागीय अधिकारी भी उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करे। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ, एडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



