निवर्तमान जिलाध्यक्ष को बना दिया कमेटी का सदस्य

0
126

Dinesh katiyarफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने जिले में पहली बार अपना इतिहास बदला | जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष को स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया| उन्हें केबल जिला कार्य समिति में केबल सदस्य बनाया गया है |

[adrotate banner="3"]

जंहा तक विदित है कि भाजपा का अपना नियम ही यही है कि पूर्व जिलाध्यक्ष को स्थायी आमंत्रित सदस्य अवश्य ही बनाया जाता था | और इसके साथ ही साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष को स्थायी आमंत्रित सदस्य की सूची में शामिल करने के बाद कोर कमेटी में भी जगह दी जाती रही है| जिससे वह पार्टी में होने वाले महत्वपूर्ण निर्णय आदि में शमिल होकर अनुभव साझा कर सके | लेकिन इस बार घोषित हुई जिला कार्यसमीति में निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार को ना ही स्थायी आमंत्रित सदस्य ही बनाया गया उन्हें कमेटी में सदस्य की सूची में शामिल किया गया है| इससे अब वह जिले की महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने से महरूम हो सकते है|

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि कोर कमेटी अभी बनी नही है वह प्रदेश तय करता है| लेकिन दिनेश कटियार सदस्यों की सूची में सबसे ऊपर रहेंगे|

[adrotate banner="2"]