फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निलंबित चल रहे उचित दर विक्रेता के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की गयी है |
24 अप्रैल को पूर्ति निरीक्षक व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने विकास खंड कमालगंज के ग्राम नहरैया के निलंबित कोटेदार अर्जुन सिंह की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया गया| जिसमें अभी तक निलंबित कोटेदार अर्जुन सिंह नें अवशेश खाद्यान सम्बद्ध उचित दर विक्रेता लालाराम अहिमलापुर को हस्तगत नही किया| निलंबित कोटेदार ने खाद्यान 54.517 कुंतल गेंहू, 35,903 कुंतल चावल, 09.58 कुंतल बाजरा, दिसंबर 2024 की 54 किलो चीनी व एमडीएम योजना के तहत 3.23 कुंतल गेंहू व 6.68 कुंतल का फायदा नाजायज कमाये जानें के इरादे से काला बाजारी के लिए किया| लिहाजा कोतवाली मोहम्मदाबाद में कोटेदार अर्जुन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| 










निलंबित कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज



