निर्माण कार्यो में मानक व गुणवत्ता का रहे ध्यान: डीएम

0
294

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया बैठक में जनपद में चल रही 53 योजनाओं की समीक्षा की गई ।

जिलाधिकारी द्वारा अमृतपुर आईटीआई में लैंड स्कैपपिंग करने व पौधारोपण करने के लिये कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया, सी. एंड डीएस. को नगर पालिका भवन फर्रुखाबाद के टीले की मृदा का परीक्षण कराने के निर्देश दिये गये, नगर पंचायत संकिसा के विद्युत संयोजन को 03 दिन में पूर्ण कराने के निर्देश अधि0 अभी0 विद्युत को दिये गये। यूपी. सिडको का कार्य असंतोषजनक पाया गया, अग्निशमन केंद्र अमृतपुर के आवासीय परिसर में पाई गई कमियों को दूर कराने के निर्देश दिये गये।
उ0प्र0प्रोजेक्ट कार्पोरेशन का कार्य खराब पाया गया, एसटीपी. इकाई द्वारा कराया गये रोड रेस्टोरेशन के कार्य की गुडवत्ता खराब पाई गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये जिलाधिकारी द्वारा कार्य मे सुधार करने के लिये निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा अधिकारी रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]