फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मजदूर सरिया सीधी करनें के दौरान ऊपर से गुजारी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया| जिससे उसकी मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
जनपद हरदोई के हरपालपुर कायथाई निवासी 23 वर्षीय परमाई पुत्र दयाराम वर्मा अपने पड़ोसी प्रमोद के साथ शहर के अमेठी कोहना में संजय कुमार के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था| उसी दौरान सरिया सीधी करनें के दौरान अचानक सरिया ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के सम्पर्क में आ गयी| जिससे परमाई को करंट लग गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसका साथी प्रमोद व संजय कुमार की पत्नी उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची तो डॉ० इमरान नें उसे मृत घोषित कर दिया|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी ने बताया सूचना मिली है मीमो आया है अभी वह कोर्ट में है फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जाएगा|
निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की हाईटेंशन के करंट से मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


